फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में बोले आयुष मंत्री श्रीपाद नाईक- जम्मू कश्मीर पर फैसला देश हित में, बंद हो राजनीति 

Sat, 24 Aug 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धर्म संघ शिक्षा मंडल में रुद्राभिषेक करते श्रीपद नाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय आयुष मंत्री और रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के  फैसले का विरोध करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह फैसला देश हित में लिया है, इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


बीएचयू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आए नाईक ने कार्यक्रम से पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेताओं को राजनीतिक नहीं बल्कि देश और समाज हित में इस मामले में सोचना चाहिए। बाबा के दर्शन के बाद उन्होंने दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

श्रीपाद नाईक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता कश्मीर जाने की तैयारी में हैं, जो ठीक नहीं है। सुरक्षा और जांच एजेंसियों ने उन्हें मना किया है, बावजूद इसके वह मानने को तैयार नहीं है। इसके बहाने विपक्ष के नेता अपनी राजनीति को चमकाने में लगे हैं, जो ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम और राजठाकरे पर हुई ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई पर नाईक ने कहा कि नियम और कानून के अनुसार सब कुछ हो रहा है। नियमों के विपरीत काम करने वालों को तो ये सब झेलना पड़ेगा ही। कहा कि अब ईडी और सीबीआई अपना काम कर रही है।

सरकार के दबाव में ईडी के काम करने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए नाईक ने कहा कि इस तरह का आरोप केवल राजनीतिक द्वेषवश लगाए जा रहे हैं। राज ठाकरे पर हो रही कार्रवाई के बारे में कहा कि जिस तरह ईडी दफ्तर पर मराठी भाषा में नाम लिखे जाने की बात ठाकरे कर रहे हैं, वह गलत है। नियम सबके लिए एक है और इस तरह की बात कहकर किसी को गुमराह नहीं करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें