फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद में दाखिले के नाम पर ठगी

Tue, 08 Nov 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
आयुर्वेद में दाखिले के नाम पर ठगी
विज्ञापन
चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में बीएएमएस में दाखिले के नाम पर कुशीनगर जिला निवासी एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने न सिर्फ युवक से प्रवेश फार्म भरवाया बल्कि फीस के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस लेकर उसे कॉलेज के प्राचार्य का हस्ताक्षर और मुहर लगा परिचय पत्र भी थमा दिया। फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब युवक सोमवार को अपने दाखिले की जानकारी करने कॉलेज पहुंचा। पुलिस तक शिकायत पहुंचने के बाद युवक से ठगी के दोनों आरोपी फरार हो गए। उनकी स्कूटर पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना आई कि काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन पर युवक से लूट हो गई है। पुलिस पहुंची तो दाखिले के नाम पर ठगी का यह मामला सामने आया। कुशीनगर के कोईलसवां बुजुर्ग निवासी अखिलेश यादव के मुताबिक वह फिलहाल मुंबई में रहता है। उसने कुछ दिनों पहले अखबार में विज्ञापन पढ़कर मैनेजमेंट कोटा के तहत दाखिला लेने के लिए संपर्क किया तो उसे इंग्लिशिया लाइन स्थित एक होटल में बुलाया गया। साढ़े तीन लाख रुपये में दाखिले का सौदा तय हुआ।

उससे 28 अक्तूबर की डेट में प्रवेश फार्म भरवाने के बाद दो लोगों ने 50 हजार रुपये जमा करा लिए। सोमवार को उसे परिचय पत्र और रसीद देने के लिए बुलाया। परिचयपत्र लेकर जब वह कॉलेज पहुंचा तो पता चला कि वह फर्जी है। वहां उसका दाखिला ही नहीं हुआ है। तब उसने परिचय पत्र देने वालों से बात की तो उन्होंने उसे विद्यापीठ गेट नंबर तीन पर बुलाया। दोनों ठग स्कूटर से वहां पहुंचे तभी युवक की फरियाद पर किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दोनों ठग स्कूटर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें