फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict: आतिशबाजी और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले गिरफ्तार, सोनभद्र-वाराणसी का मामला

Sun, 10 Nov 2019 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/सोनभद्र
विज्ञापन
अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद काशी में मार्च करते आला अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या विवाद के फैसले के मद्देनजर प्रशासन ने आतिशबाजी और विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद लोग चोरी छिपे आतिशबाजी करते रहे और जुलूस निकालने से बाज नहीं आए। वाराणसी की चौक पुलिस ने आतिशबाजी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, सारनाथ पुलिस विजय जुलूस निकालने के आरोपियों की तलाश कर रही है। सोनभद्र में भी एक युवक का भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में चालान कर दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के आतिशबाजी करने की सूचना पर इंस्पेक्टर चौक आशुतोष कुमार तिवारी ने उसे गिरफ्तार किया। उधर, सारनाथ थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी फेज 2 में कुछ लोगों ने विजय जुलूस निकाला था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो जुलूस में शामिल लोग भाग निकले। प्रकरण को लेकर अशोक विहार कॉलोनी फेज 2 के शेर बहादुर सिंह, रवि श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, भैरो मल्होत्रा व नवीन सिंह और मवइया निवासी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर सारनाथ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि किसी भी तरह का कोई जुलूस निकाले या आतिशबाजी करे तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 7839857011 पर लोग दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर रात राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक युवक अयोध्या मामले में आए फैसले के संबंध में फेसबुक पर गलत टिप्प्णी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि फेसबुक पर गलत टिप्पणी करने के आरोप में हिरासत में लिए गए राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी लोकेश को एक लाख रुपये से पाबंद और कार्रवाई करते हुए तावनी देकर छोड़ दिया गया।

उधर पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट में अयोध्या मामले में आए फैसले की खुशी में कुछ लोग आतिशबाजी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पिपरी सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि रोक के बावजूद आतिशबाजी करने के आरोप में पकड़े गए रेणुकूट निवासी राजेश और दिलीप का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें