फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद पर फैसला: सुप्रीम कोर्ट में जज अशोक भूषण हैं जौनपुर के मूलनिवासी

Sun, 10 Nov 2019 11:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जज अशोक भूषण (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या मामले में आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जौनपुर भी जुड़ा है। मामले की सुनवाई करने वाले उच्चतम न्यायालय के पांच जजों की पीठ में शामिल जस्टिस अशोक भूषण इसी जिले के मूल निवासी हैं।

विज्ञापन


जस्टिस अशोक भूषण मूल रूप से मड़ियाहूं कस्बे के निवासी हैं। उनकी ससुराल शहर के काली कुत्ती परमानतपुर में है। काफी दिनों तक उनका परिवार परमानतपुर में ही रहा था।

जस्टिस अशोक भूषण के पिता चंद्रमा प्रसाद श्रीवास्तव इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता थे। पांच जुलाई 1956 को जन्मे न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने 1979 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू कर दी। वर्ष 2001 में उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त हुए। वर्ष 2015 में वह हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए गए। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की शादी शहर के कालीकुत्ती परमानतपुर निवासी एवं सिविल कोर्ट के अधिवक्ता राधेमोहन श्रीवास्तव के परिवार में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें