फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी तीर्थ से जुड़ेंगे अयोध्या और रामेश्वर, मठ का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामेश्वर, काशी और अयोध्या तीर्थ को एकाकार करने के लिए जंगमबाड़ी मठ अपनी शाखाएं खोलेगा, ताकि दक्षिण से काशी आने वाले भक्तों को कोई दिक्कत न हो। उन्हें ठहरने से लेकर दर्शन पूजन में सहूलियत हो। अयोध्या में एक एकड़ में और रामेश्वर में दो एकड़ में मठ का निर्माण होगा। रामेश्वर में कार्य शुरू गया है।
विज्ञापन

काशी में जंगमवाड़ी का विश्वाराध्य पीठ प्राचीनतम मठों में से एक है। आठवीं शताब्दी में बना यह पीठ लिंगायत समुदाय का है। वीर शैव मत की पांच पीठों में यह प्रमुख केंद्र है। इस पीठ के अंतर्गत आने वाले काशी, अयोध्या, रामेश्वर व प्रयागराज तीर्थ स्थल हैं। मठ के पीठाधिपति जगतगुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी ने बताया कि प्रयागराज में पहले से ही संचालित है। महाकुंभ में इस मठ का पुनरुद्धार किया गया था। अब रामेश्वर में मठ का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें