फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आयकर विभाग ने मांगा एक्सिस बैंक का रिकार्ड 

Fri, 30 Dec 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
income tax - फोटो : income tax
विज्ञापन
 नोटबंदी के फैसले के बाद से बैंकों में जमा/बदले गए नोटों पर आयकर विभाग की नजर है। बैंकों में न केवल जनधन खाता बल्कि सामान्य खातों में भी 50 हजार से एक करोड़ और उससे अधिक जमा रुपयों वाले खातों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


इस क्रम में गुरुवार को एक्सिस बैंक की चौक शाखा पर जमा खातों का रिकार्ड तलब किए जाने से हड़कंप मचा है। उधर सोशल मीडिया पर बनारस में बैंक की कई शाखाओं में जमा करीब 1.87 करोड़ रुपये आयकर की ओर से सीज किए जाने की खबर चलती रही ।   जबकि बैंक के कलस्टर हेड संतोष पंकज ने रुपये सीज करने की बात को खारिज करते हुए बताया कि आयकर ने कुछ खातों का रिकार्ड मांगा है, जिसे दे दिया गया। 
  आठ नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 500-1000 के पुराने नोट का चलन बंद करने के बाद बैंकों में इसे बदलने और जमा करने के लिए मारामारी मची रही। इसमें कुछ बैंकों और उनके अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहे हैं। इधर जिस तरह से आयकर, ईडी की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, उससे इसको और बल मिल रहा है।
विज्ञापन
  गुरुवार को शाम सात बजे के बाद से सोशल मीडिया के साथ ही व्यापारियों आदि में एक्सिस बैंक की शाखा में जमा डेढ़ करोड़ रुपये सीज करने की चर्चा होती रही। बैंक के कलस्टर हेड संतोष पंकज ने बताया कि आयकर की ओर से चौक स्थित शाखा पर जमा एक खाते का डिटेल मांगा था।    
विज्ञापन

कारोबारी की कार से 39.95 लाख बरामदगी की चर्चा 

500 के नोट - फोटो : अमर उजाला
हो सकता है संबंधित व्यक्ति का कुछ और जगहों पर अकाउंट हो। उन्होंने 1.87 करोड़ आयकर विभाग के अधिकारियों रुपयों के जमा होने के बारे में कुछ नहीं बताया।   इसके अलावा 50 हजार से अधिक रुपये जमा करने वाले ऐसे खाताधारक जिन्होंने पैन नंबर नहीं दिया, उसका भी ब्योरा मांगा है। 
   वहीं शहर में एक कारोबारी की कार से 39.95 लाख रुपये बरामद होने की सूचना से गुरुवार की रात अफरातफरी की स्थिति मची रही। कुछ ही देर में यह सूचना समाचार चैनलों पर भी चलने लगी।   चर्चा यह भी रही कि वाराणसी के कारोबारी की कार से पुणे में रुपये बरामद हुए। हालांकि किसी भी स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि पुलिस ने न तो कोई बरामदगी की है और न ही आयकर की टीम ने भी उनसे संपर्क किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें