फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 3 दिन नदी में स्नान और नौका विहार से बचें.. आंधी-बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्णब तूफान आज आंध्र में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टकराकर यूपी में करेगा प्रवेश, धान के पके फसल पर मंडरा रहा खतरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी में आज हल्की और बृहस्पतिवार को आंधी और गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। काशीवासियों को बेमौसम बारिश से बचाने के लिए एक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि नदी में स्नान और नौका विहार से बचें। नाव संचालन के संबंध में प्रशासन के प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। 29 और 30 अक्तूबर को भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि बंगाल की खाड़ी पर बने अति प्रचंड चक्रवाती तूफान अर्णब बुधवार से प्रदेश में बारिश करा सकता है। तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के पास तूफान की गति 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 15 किमी प्रति घंटे की गति से बही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में हल्के-फुल्के बादल भी दिखाई दिए।
जिला प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह
तेज हवाओं, बिजली, जलभराव, पेड़ या बिजली खंभे गिरने और कमजोर भवनों को क्षति पहुंचने की आशंका है। जर्जर और क्षतिग्रस्त भवनों, कच्चे मकानों, कमजोर दीवारों, अस्थायी टिनशेड से दूर रहे। सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। आंधी-तूफान या तेज हवाएं चलने की स्थिति में पक्के और सुरक्षित भवन के अंदर रहें। खिड़कियों, कांच के दरवाजों, बालकनी और छत के किनारों से दूरी बनाए रखें। केवल पेड़ या अस्थायी शेड के नीचे रुकना सुरक्षित विकल्प नहीं है। यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन या अन्य गतिविधियों पर सक्षम प्राधिकारी की ओर से प्रतिबंध लगाया जाता है तो उसका पालन करें। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान से सहमे किसान, धान की कटाई में आई तेजी
राजातालाब। मौसम खराब होने के पूर्वानुमान से किसान सहमे हैं। उनकी चिंता यह है कि धान की फसल इस समय लगभग तैयारी पर है। सप्ताह भर मौसम साफ रहता तो फसलों की कटाई हो जाती। वहीं अब बारिश आंधी की सूचना से किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। जिन किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो गई है। वह कटाई कर फसल को खलिहान में ले जाना चाहते हैं। किसान अमरेश्वर नारायण सिंह, प्यारेलाल पटेल, कन्हैया पटेल, लल्लन दूबे, बृजेश सिंह का कहना है कि उनकी खेती मौसम पर निर्भर है। मौसम के आगे किसान बेबस हैं फिर भी फसल को बचाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें