फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 1600 मीटर तक सबसे तेज दौड़े अवनीश और चांदनी, 60 युवाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जाल्हूपुर की श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी की ओर से कैंपस में बृहस्पतिवार को दो दिन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। बालक वर्ग की 1600 मीटर की रेस में 60 से ज्यादा प्रतिभागी दौड़े। इसमें लालपुर के अवनीश ने पहला स्थान प्राप्त किया। लालपुर के गौरव को दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 1600 मीटर दौड़ में बरियासनपुर की चांदनी ने पहला स्थान और जाल्हुपुर की रोमन ने दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में बरियासनपुर की गोल्डी ने पहला स्थान और सुल्तानपुर की रीमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। रेफरी की भूमिका में डॉक्टर राकेश पाल और प्रशिक्षक रामअवतार उर्फ रामू विश्वकर्मा रहे। आयोजक अभिषेक उर्फ गोलू ने बताया कि शुक्रवार को अन्य इवेंट के फाइनल मुकाबले होंगे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष सुजीत उर्फ लक्कड़ पहलवान और आकाश मौर्य ने 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कई वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। मौके पर सुजीत यादव, उमेश यादव, अजय उर्फ बबलू मौर्य, सुनील यादव, इजी. सूबेदार यादव, जितेंद्र यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें