फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: बनारस के अविनाश यादव का मिजोरम की क्रिकेट टीम में हुआ चयन, खुशियों का माहौल

Tue, 06 Sep 2022 10:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बाएं हाथ के लेग स्पिनर अविनाश यादव का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ है। उनका चयन मिजोरम की क्रिकेट टीम में किया गया है। यूपी रणजी और रेलवे क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके अविनाश के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम में सत्र 2022-23 के लिए करार किया गया है। 
विज्ञापन
अविनाश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए वाराणसी के बाएं हाथ के लेग स्पिनर अविनाश यादव का चयन मिजोरम की क्रिकेट टीम में किया गया है। यूपी रणजी और रेलवे क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके अविनाश के साथ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम में सत्र 2022-23 के लिए करार किया गया है। मुस्ताक अली ट्राफी के शुरुआती चार मैचों के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में अविनाश यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

संप्रति बरेका में कार्यरत अविनाश भारतीय रेलवे क्रिकेट टीम के अलावा यूपी रणजी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। बाएं हाथ के आर्थोडाक्स स्पिनर अविनाश मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। साल 2004 में अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपने हरफनमौला प्रदर्शन से भारत की जीत के नायक रहे अविनाश इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सितारों के साथ खेल चुके हैं। 2004 के अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में अंबाती रायडू की कप्तानी में भारत ने खिताबी जीत दर्ज की थी। अविनाश काउंटी के इस मुकाबले में विगेन क्रिकेट क्लब का हिस्सा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें