कोराना के कारण नगर में ऑटो एवं ई- रिक्शा चार जोन चलेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन, यातायात पुलिस, नगर निगम व वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रयास से ई-पास जारी किए जाएंगे।
ई- पास जारी कराने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा मालिक/चालक वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की वेबसाइट varanasismartcity.gov.in के ई-सर्विस, ई-पास लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर सेफ काशी ऐप को इंस्टॉल करके उसके अन्तर्गत प्रशासन द्वारा अपील/आदेश/कार्यवाही सेक्शन में दिए गए रिक्शा ईपास टैब पर भी जाकर आवेदन किया जा सकता है।
ये हैं चार जोन
- कैंट से बीएचयू ऑरेंज जोन
- कैंट से पड़ाव यलो जोन
- कैंट से कचहरी, पांडेपुर, शिवपुर, सारनाथ ग्रीन जोन
- आउटर मार्गों पर रेड जोन