फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में धूम: इस बाइक का बढ़ा क्रेज, बिक्री ज्यादा होने के ये हैं कारण

Fri, 10 Nov 2023 02:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

व्यापारियों की मानें तो इस बार 250 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। चार पहिया वाहन में पेट्रोल कारों का चलन बढ़ा है। बुलेट की बिक्री बढ़ने का कारण आसान डिलिवरी होना बताया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में बुलेट की डिलिवरी न हो पाने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
धनतेरस: बाइक के शोरूम पर ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में धूम है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के व्यापारियों के मुताबिक इस बार के बाजार में पिछले बार की अपेक्षा 25 से 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों को खरीदने के लिए लोगों ने अपने मनमाफिक गाड़ियों की एडवांस बुकिंग करा रखी है।

विज्ञापन


व्यापारियों की मानें तो इस बार 250 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। चार पहिया वाहन में पेट्रोल कारों का चलन बढ़ा है। बुलेट की बिक्री बढ़ने का कारण आसान डिलिवरी होना बताया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में बुलेट की डिलिवरी न हो पाने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। व्यापारियों की मानें तो इस बार धनतेरस पर 7 से 8 हजार वाहन बिकेंगे।

क्या बोले व्यापारी
धनतेरस पर इस बार बाजार बहुत अच्छा है। एक दिन में 800 से 1000 वाहन बिक रहे हैं। बजाज में पल्सर 125, एनएस 125 और एन 150 की अधिक डिमांड है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार बाजार में 30 से 40 फीसदी ग्रोथ है। - उदयराज सिंह, उदय बजाज
विज्ञापन


लोगों के सुविधानुसार फाइनेंस की सुविधा कंपनियों ने उपलब्ध कराई है। इससे लोगाें को सहूूलियत हो रही है और लोग अपने मनमाफिक वाहन खरीद पा रहे हैं। हीरो के जूम स्कूटर की डिमांड बहुत है। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी हैं। - आशुतोष द्विवेदी, मंगलमूर्ति

बाजार बहुत अच्छा है। पिछली बार की अपेक्षा 25 फीसदी की बढ़ोतरी है। वाहनों की बुकिंग एडवांस चल रही है। हालांकि धनतेरस पर ही डिलिवरी दी जाएगी। नवरात्र से अच्छा इस बार धनतेरस का बाजार है। - रवीश गुप्ता, गणपति होंडा

नवरात्र से गाड़ियों की बुकिंग हुई है। बाजार बहुत अच्छा है। इस बार बुलेट की आपूर्ति भी समय से हो जा रही है। इसलिए ग्राहकों को निराश नहीं होना पड़ रहा है। पिछले दो वर्षों में लोगों को अपनी गाड़ी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। - राजीव खुराना, खुराना ऑटोमोबाइल

पिछले बार की अपेक्षा बाजार में सुधार हुआ है। चार पहिया वाहनों की बिक्री में बहुत सुधार है। सबसे बड़ी बात कि लोग डीजल के जगह पेट्रोल गाड़ियों की खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर 50 से अधिक गाड़ियां बिकेंगी। - पुनीत मिश्रा, एमजी हेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें