फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर को भी राहत, शुरू होगा व्यापार

Wed, 06 May 2020 04:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लॉकडाउन के तीसरे चरण के तीसरे दिन आजमगढ़ जिले में ऑटो मोबाइल सेक्टर को भी राहत देने की कोशिश शुरू कर दी गई। अब वो अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे।

विज्ञापन

शोरूम और सर्विसिंग सेंटर जैसी दोनों सुविधाएं शुरू हो सकेंगी। इस संबंध में डीएम एनपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में ऑटो सेक्टर के व्यापारियों के साथ बैठक की और उन्हें सावधानियों के बारे में जानकारी दी।


जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि ऑटो मोबाइल सेक्टर से संबंधित प्रतिष्ठान शोरूम और सर्विस सेंटर सात मई से सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खोल सकते हैं। व्यापारियों को निर्देश दिए कि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों में दूरी बनाए रखने के लिए गोला बनाएं। इसके साथ ही छाया की व्यवस्था करें। कर्मचारी मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें। जो भी ग्राहक आएं उनका प्रतिदिन का रिकार्ड रखें।

65 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति, गर्भवती महिला व पांच वर्ष तक के बच्चे की मां दुकानों पर कर्मचारी हैं तो उनको दुकानों पर न आने दें। दुकानों, शोरूम व सर्विस सेंटरों को प्रतिदिन सैनिटाइज भी कराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें