Varanasi News: ऑस्ट्रिया हॉकी कोच सेडिक डिसूजा लालपुर के डॉ. भीमराव स्टेडियम में काशी के खिलाड़ियों को हॉकी के गुर सिखाएंगे। नई तकनीक सीखने के लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना होगा।
काशी के हॉकी खिलाड़ियों को विदेशी कोच प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए कोच का नाम तय हो गया है। ऑस्ट्रिया हॉकी कोच सेडिक डिसूजा 30 जून को काशी आएंगे। वे लालपुर के डॉ. भीमराव स्टेडियम में यहां के खिलाड़ियों को हॉकी के गुर बताएंगे।
विज्ञापन
उक्त जानकारी यूपी हॉकी अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि विदेशी कोच के आने से यहां के खिलाड़ियों को नई तकनीक सीखने के अलावा नए अंतरराष्ट्रीय नियम जानने का मौका मिलेगा। इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए हर जनपद में खिलाड़ियों का पंजीकरण आवश्यक होगा। साथ ही उनका डेटा बैंक भी बनेगा।
उन्होंने कहा कि हॉकी से अधिक से अधिक युवा जुड़ें, इसके प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए लिए सर्वप्रथम स्कूली बच्चों का पंजीकरण होगा। इसके बाद स्कूल के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लेकर हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।