फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वरुणा संध्या में प्रियंका सहवाल के सुगम संगीत से श्रोता मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छावनी परिषद वाराणसी और दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया ने शनिवार को नेहरू पार्क में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम वरुणा संध्या का आयोजन किया। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गायिका प्रियंका सहवाल ने सुगम एवं उपशास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रियंका सहवाल ने राग मारू विहाग में मन ले गयो रे मोरा सवारा से शुरुआत की। उन्होंने पहाड़ी ठुमरी सैंया बिना नहीं चैन और दादरा सांवरिया प्यारा री मोरी गुइयां का भी गायन किया। अनंग गुप्ता ने तबले पर और आनंद शंकर मिश्र ने हारमोनियम पर संगत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें