फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्री ध्यान दें, बुधवार को छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Tue, 24 Jan 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मुगलसराय
विज्ञापन
एक से आठ घंटे तक विलंबित रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
परिचालन व्यवस्था सुधारने के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर छह ट्रेनों को मंगलवार को आरंभिक स्टेशनों से निरस्त किया गया है। इसके चलते ये ट्रेनें बुधवार को मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। नई दिल्ली गया डाउन महाबोधि एक्सप्रेस, गुवाहाटी आनंद विहार टर्मिनल गुवाहाटी अप और डाउन नार्थईस्ट एक्सप्रेस, हटिया आनंद विहार टर्मिनल हटिया अप और डाउन हटिया आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस और दिल्ली सियालदह डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेंगी। 
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के साथ ही यात्रियों की परेशानियां समाप्त नहीं हो रही हैं। ट्रेनें अभी भी एक से 17 घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंच रही हैं।
सर्वाधिक विलंब से रवाना होने वाली ट्रेनों में हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस साढ़े 17 घंटे है।
यह बुधवार की जगह गुरुवार को मुगलसराय पहुंचेगी।
मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि ट्रेनों का परिचालन सुधरने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
मंगलवार को मुगलसराय से गुजरकर गंतव्य को जाने वाली ट्रेनों में डाउन जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, डाउन कालका हावड़ा मेल दो घंटे, डाउन अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल साढ़े सात घंटे, डाउन गंगा सतलज एक्सप्रेस ढाई घंटे, डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, डाउन सियालदह, डाउन रांची और डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे समेत सभी ट्रेनें एक से तीन घंटे तक विलंबित रहीं।

इसी प्रकार आरंभिक स्टेशनों से रीशेड्यूल किए जाने के कारण डाउन की ट्रेनों में सियालदह-दूरंतो, हावड़ा-दूरंतो, संघमित्रा एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, अप की ट्रेनों कालका हावड़ा मेल, पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस ट्रेनें बुधवार को एक से साढ़े सात घंटे तक विलंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें