फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुराने विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण और फायरिंग का प्रयास

Thu, 19 Nov 2020 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर (ठकुरापुरा) निवासी रंजन सिंह का पुराने विवाद को लेकर बुधवार को अपहरण का प्रयास किया गया। आरोप है कि अपहरण करने आए लोगों ने फायरिंग का प्रयास भी किया।

विज्ञापन

कैंट थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उनके घर पांच-छह लोग आए थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर रंजन के अपहरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दिग्विजय को लक्ष्य कर फायरिंग की गई लेकिन गोली नहीं चली।


शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो लोग असलहा लहराते हुए भोजूबीर की ओर भाग निकले। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें