फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दलित किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दो समुदायों में पथराव

Mon, 21 May 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के एक गांव में दलित किशोरी का अपहरण कर दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। वक्त पर परिवार की महिलाओं के आ जाने से आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी होने पर दोनों पक्ष के लोगों में लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स पहुंच गई और मामला शांत कराया। मामले में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया गया है।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शनिवार रात परिवार की तीन महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी। इसी बीच गांव का गुलशेर अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और उसे एकांत में ले जाने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद परिवार के लोग गुलशेर के घर पूछताछ करने पहुंचे। जहां बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट, लाठीडंडा और पथराव होने लगा। मामला दो समुदायों का होने से सीओ सदर मो. अकमल खां मौके पर मुबारकपुर सहित अन्य कई थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए।

पुलिस ने गुलशेर सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गुलशेर और उसके एक मित्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश है। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि गांव का माहौल बिलकुल शांत है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में फोर्स तैनात की गई है।  
विज्ञापन

छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज


भदोही के औराई  थाना क्षेत्र के एक बाजार में रविवार को किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी युवक फरार है। 

बाजार निवासी एक महिला ने रविवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी शनिवार की रात छत पर सोई थी। पड़ोसी युवक शकील अहमद रात में उनकी छत पर आया और बेटी को धमकाकर दुष्कर्म किया।
 
शोर मचाने पर जब लोग पहुंचते तो आरोपी भाग गया। इस दौरान आरोपी ने पत्थरबाजी भी की, जिससे उसके पति घायल हो गए। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें