Varanasi Crime News: पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे कई लोग घायल हुए। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वाराणसी जिले के हसनपुर गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के चार लोगों पर धारदार औजार से हमला कर घायल कर दिया। मामले में दो आरोपियों को बड़ागांव थाने की पुलिस ने शनिवार की दोपहर गिरफ्तार किया। वहीं, घटना की सूचना पाकर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
तेलारी गांव के डीह बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारे के कार्यक्रम के लिए हसनपुर गांव के आलोक सिंह अपने चचेरे भाइयों हर्षित सिंह और शुभम सिंह के साथ पत्तल लेने जा रहे थे। उसी दौरान गांव के साहबजान, अजहरुद्दीन, रमजान, साहिल और बब्बू मोहम्मद ने पुरानी रंजिश को लेकर उन लोगों पर धारदार औजार से हमला कर दिया।
बीचबचाव करने आए कार्तिकेय सिंह पर भी आरोपियों ने हमला किया। उधर, इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में हसनपुर निवासी रमजान और साहबजान को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना को देखते हुए गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।