फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में चिकित्सा अधीक्षक सहित सीएचसी के आधा दर्जन स्टाफ पर हमला, स्वास्थ्य सेवा प्रभावित

Sun, 27 Jan 2019 10:57 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ केन्द परिसर में अवैध रूप से गाड़ी खड़ा कर बारातियों ने दारु पी रहे थे इसका विरोध सीएससी अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार ने विरोध किया तो बारातियों ने जमकर लात घूसे लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। बचाव के लिए डाक्टर राजीव पान्डेय चौकीदार खैराती वार्ड ब्वॉय मनोज सहित अन्य स्टाफ अधीक्षक को पिटते देख मौके पर पहुंचे तो लगभग 30 की संख्या में अज्ञात बारातियों ने सभी को मारकर लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 11:30 बजे रात रेहडा चुंगी के पास एक होटल में बारात आई हुई थी। बारातियों ने अपनी अपनी गाड़ी लेकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द परिसर में अनावश्यक रूप से रास्ता ब्लॉक कर शराब पी रहे थे। ड्यूटी पर तैनात डॉ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आप लोग अपनी गाड़ी लेकर बाहर जाएं और यहां शराब न पिएं।

बारातियों को यह बात नागवार गुजरी एक गुट बनाकर लगभग 30  की संख्या में डाक्टर पर लाठी-डंडे पैर हाथ से वार शुरू कर दिया बचाव पक्ष में आए अधीक्षक सहित आधा दर्जन घायल हो गए। जिसकी सूचना डायल 100 को दी गई। रात होने के कारण फोन नहीं उठा। थाना विन्ध्याचल प्रभारी का सीयूजी नम्बर भी नहीं उठा तो स्थानीय लोगों ने आकर बीच बचाव किया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 10:00 बजे थाना विन्ध्याचल प्रभारी विवेकानन्द उपाध्याय ने अधीक्षक प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार के तहरीर पर लगभग 30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया।

सामुदायिक स्वास्थ केन्द विन्ध्याचल में ओपीडी इमरजेंसी डिलीवरी रूम सहित सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो तब तक काम बंद किया जाता है। डॉक्टरों के समर्थन में सरोई अधीक्षक चिल्ह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बंद का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें