फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कोर्ट में विवाहिता के साथ चाचा को ससुराल वालों ने की मारपीट

Thu, 26 Jul 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट परिसर स्थित परिवार न्यायालय में गुरुवार को मुकदमे की पैरवी करने आई विवाहिता और उसके अधिवक्ता चाचा सहित अन्य परिजनों को ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से गुस्साए अधिवक्ता कैंट थाने पहुंचे। घायलों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद कैंट थाने में चार नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिकरौल निवासी अधिवक्ता देव कुमार सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी का विवाह छह माह पूर्व बड़ा लालपुर निवासी विष्णु दत्त सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उनकी भतीजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसे लेकर कुछ दिनों पूर्व शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

दर्ज मुकदमे की पैरवी के संबंध में गुरुवार को विवाहिता अपने बुजुर्ग पिता और चाचा देव कुमार सिंह के साथ परिवार न्यायालय गई थी। अधिवक्ता देव कुमार सिंह का आरोप है कि इसी दौरान उनकी भतीजी के पति विष्णु दत्त सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, अनुपम सिंह और छह-सात अज्ञात लोग गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


मारपीट देख साथी अधिवक्ता मौके की ओर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। अधिवक्ता देव कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिकरौरा नरसंहार कांड की सुनवाई में बृजेश पेश

एमएलसी बृजेश - फोटो : अमर उजाला
 सिकरौरा नरसंहार कांड मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह को विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट राजीव कमल पांडेय की अदालत में पेश किया गया।

अदालत में मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी डीजीसी मुन्ना लाल यादव ने बहस की। इस बीच न्यायालय का समय खत्म होने तक अभियोजन पक्ष की बहस पूर्ण न होने पर न्यायाधीश ने इसे जारी रखते हुए 28 जुलाई की तिथि नियत कर दी।

अभियोजन पक्ष की बहस पूरी होने के बाद बचाव पक्ष द्वारा बहस की कार्रवाई होगी। आरोपी बृजेश सिंह की ओर से अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किया जा चुका है। तारीख मुकर्रर होने के बाद बृजेश सिंह को लेकर पुलिस वापस सेंट्रल जेल लौट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें