कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता पूनम यादव पर शनिवार को बनारस में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुछ लोग लाठी, डंडे और पत्थरों के साथ उनपर टूट पड़े। पुलिस की मदद से पूनम को एंबुलेंस में बैठाकर वहां से निकाला गया। मीडिया से बात करते हुए पूनम यादव की आंखे छलक आईं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
हमले में अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर तो बाल-बाल पर बच गई, मगर उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। इस घटना से आहत पूनम यादव दोपहर बाद अपने घर पहुंची और मीडिया से बातचीत के दौरान कई बार उनकी आंखे छलकी। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। देर शाम तक रोहनिया थाने में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
3 of 7
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
रोहनिया के मूंगवार में अपनी बुआ से मिलने पहुंची कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड विजेता पूनम यादव कार से शनिवार को अपनी बुआ से मिलने पहुंची। उनके साथ परिजन चार और दो पहिया वाहनों से वहां पहुंचे। पूनम के पिता कैलाश यादव ने बताया कि पूनम दो दिन में चली जाएंगी इसीलिए वह बुआ से मिलने गईं।
4 of 7
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
लौटते वक्त पूनम की गाड़ी तो आगे निकल गई पर पीछे तीन बाइक और एक स्कूटी पर चल रहे लोगों पर लुल्लर के पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया और मारने पीटने लगे। तीन-चार किलोमीटर आगे आ चुकी पूनम को जब इसकी जानकारी हुई तो वह राजातालाब पुलिस चौकी पहुंची और फोर्स के साथ बुआ के परिवार के लोगों को बचाने पहुंची।
विज्ञापन
5 of 7
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि इसी समय लुल्लुर और गांव के लोगों ने हमला कर दिया पुलिस के लोग किसी तरह एंबुलेंस में उन्हें बिठाकर वहां से निकाला और रोहनिया थाने लेकर पहुंचे। वहां ज्यादा देर पूनम नहीं रुकी और वहां से निकल गईं। पूनम के पक्ष से इनके चाचा गुलाब यादव, चचेरे भाई संजय यादव, रामआसरे यादव, चंदन, बुआ की लड़की नीतू और पूजा को चोट आई है।
विज्ञापन
6 of 7
punam yadav
- फोटो : अमर उजाला
घटना में पूनम के साथ गए लोगों की एक स्कूटी सहित चार दो पहिया वाहनों को भी ग्रामीणों ने तोड़ दिया। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान कई घायल जान बचाने के लिए दूसरे के घरों में घुस गए थे जिन्हें बाद में पहुंची पुलिस ने वहां से बचाकर बाहर निकाला। दूसरे पक्ष के लुल्लुर का आरोप है कि पूनम यादव और उनके साथ आए लोग उनके घर में घुस गए और लोगों को मारने पीटने लगे।
जब गांव वालों को पता चला तो उन्होंने हमला कर दिया। मौके पर सीओ सदर फोर्स के साथ पहुंचे। देर शाम तक पूनम से मिलने वालों का तांता लगा रहा। सीओ सदर अंकिता सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से पूछताछ की गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।