फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पिस्टल की मुठिया से वार कर बस ऑपरेटर को किया लहूलुहान, धमकी- गाड़ियां चलाईं तो आग लगा देंगे

Sun, 26 Sep 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा थाने में विद्यापीठ के छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष सहित छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों ने धमकी दी कि सम्राट ट्रैवल्स के राहुल राज के अलावा किसी अन्य की गाड़ियां चली तो आग लगा दी जाएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कैंट रोडवेज के पास श्रीराम कॉम्प्लेक्स में शनिवार दोपहर बस ऑपरेटर देशपाल सिंह को पिस्टल की मुठिया से वार कर घायल कर दिया गया। देशपाल को सिगरा पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की तहरीर पर सम्राट ट्रैवेल्स के संचालक और काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज समेत पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन


रोडवेज के आसपास से प्राइवेट वाहनों और बसों का संचालन होता है। देशपाल सिंह के अनुसार श्रीराम कॉम्प्लेक्स में उनका कार्यालय है। दोपहर एक बजे के करीब तेलियाबाग निवासी अख्तर, लच्छीपुरा निवासी रजत, बासु, अखिलेश और आठ अज्ञात की संख्या में आए युवकों ने मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि अख्तर सहित अन्य ने पिस्टल की मुठिया से वार कर लहूलुहान कर दिया और धमकी दी कि बनारस से सम्राट ट्रैवल्स के अलावा किसी की बस नहीं चलेगी।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3658 की हुई जांच, 43 बच्चे कुपोषित मिले
विज्ञापन


सम्राट ट्रैवल्स के राहुल राज के अलावा किसी अन्य की गाड़ियां चली तो आग लगा दी जाएगी। घायल देशपाल का आरोप है कि राहुल राज के इशारे पर जानलेवा हमला कराया गया। घायलावस्था में रोडवेज चौकी इंचार्ज अनंत मिश्रा ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

सुलग रहा है कैंट, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

अवैध बस संचालन का कैंट और रोडवेज के पीछे परेठकोठी, अंधरापुल से हो रहा है। बिहार समेत अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों के संचालन में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले 13 जुलाई की रात सम्राट ट्रवेल्स के संचालक राहुल राज पर चौकाघाट स्थित घौसाबाद में फायरिंग हुई थी। उसी दिन सुबह में चौकाघाट पर एक बस में आग लगा दी गई थी। ऐसे अन्य कई घटनाएं बस संचालन को लेकर घट चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें