अवैध बस संचालन का कैंट और रोडवेज के पीछे परेठकोठी, अंधरापुल से हो रहा है। बिहार समेत अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों के संचालन में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पिछले 13 जुलाई की रात सम्राट ट्रवेल्स के संचालक राहुल राज पर चौकाघाट स्थित घौसाबाद में फायरिंग हुई थी। उसी दिन सुबह में चौकाघाट पर एक बस में आग लगा दी गई थी। ऐसे अन्य कई घटनाएं बस संचालन को लेकर घट चुकी हैं।