गोपाल ने कहा कि गत सोमवार की रात 10 बजे वह अपने घर आए। जहां वह अपनी गाडी खड़ा करते हैं, वहां पर विजय और विकास अपने किसी मित्र की गाड़ी खड़ी करा रखे थे। इस पर नाराजगी जताने पर विकास, अजीत, संजू, जानू और अन्य अज्ञात लोगों को बुलाकर विजय सेठ धक्का-मुक्की और गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर विजय और उसके दोस्तों ने तीन गाड़ियों का शीशा फोड़ दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे आए तो उन्हें लात-घूसा और पत्थर से मारा गया। इसके बाद सभी ने पथराव किया। दोनों पक्ष के लोग चेतगंज थाने पहुंचे तो वहां विकास चौधरी ने अपने लोगों को बुला लिया।
उनके दबाव में आकर पुलिस वालों ने सुलह करा दिया। वह वापस घर आए तो बाहर से आए लोगों ने फिर गालीगलौज चालू कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। गोपाल ने अपना प्रार्थना पत्र चेतगंज थानाध्यक्ष को दिया।
साथ ही उसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को भी भेजी। उधर, इस संबंध में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू करा दी गई है। पुलिस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई करेगी।