फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काशी में अपराजिता रैली से ‘अतिथि देवो भव:’ के लिए आह्वान करेंगे हजारों बच्चे

Tue, 15 Jan 2019 12:28 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अपराजिता लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी की परंपरा के अनुसार प्रवासियों भारतीयों के स्वागत के लिए अमर उजाला ने पहल की है। इसके तहत काशी आने वाले प्रवासी भारतीयों का ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना के साथ स्वागत करने का आह्वान आज बच्चे करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला अपने नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बुधवार को ‘अतिथि देवो भव:’ का संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार 16 जनवरी को जन जागरूकता रैली का आयोजन करने जा रहा है। इसमें शहर और आसपास के हजारों स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

21, 22 व 23 जनवरी को शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको ध्यान में रखते हुए प्रवासी अतिथियों का स्वागत-सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए। इसी भाव के साथ स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य रैली निकालेंगे। काशीवासियों से आह्वान करेंगे कि वे पूरे आथित्य भाव से प्रवासियों का स्वागत करें ताकि प्रवासी अतिथि अविस्मरणीय यादें लेकर जाएं। 
विज्ञापन

क्वींस कॉलेज से सिगरा स्टेडियम तक रैली
ये रैली राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर से सुबह 10 बजे निकलेगी। जो लहुराबीर चौराहा, मलदहिया चौराहा, फातमान, आईपी मॉल होते हुए सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम पहुंचेगी।

बसें यहां पहुंचें, रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं
विद्यार्थियों को लेकर स्कूल की बसों को सुबह 10 बजे से पहले क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर पहुंचना होगा। क्वींस कॉलेज के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की ओर वाले गेट पर बच्चों को बसें छोड़ेंगी। यहां रजिस्ट्रेशन काउंटर लगा होगा, जिस पर स्कूल, छात्रों और बसों का रजिस्ट्रेशन होगा। बसों को नंबर और पार्किंग अलाट की जाएगी। स्थल पर पहुंच कर किसी असुविधा पर मोहित तिवारी 9675898304 से संपर्क करें।

निधारित पार्किंग में खड़ी होंगी बसें
बच्चों को छोड़कर बसें रजिस्ट्रेशन कराने और पार्किंग तय होने के बाद सिगरा स्टेडियम चली जाएंगी। वहां निर्धारित पार्किंग में खड़ी हो जाएंगी। ताकि बच्चों को स्टेडियम के निर्धारित पार्किंग वाले गेट से सीधे और सुविधाजनक तरीके से बसों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

संपर्क नंबर
शशांक मिश्रा ..........7617705558
रबीश श्रीवास्तव......8392945723
पुनीत ....................9839933379
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें