फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: रिजर्व कराकर कुंभ ले जा सकेंगे रोडवेज बस, मिलेंगे दो टिकट मुफ्त, बस ये है शर्त

Tue, 15 Jan 2019 12:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ में गांव के 51 लोग एक साथ जाना चाह रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब परिवहन निगम की बस आपको गांव से लेकर कुंभ मेला तक पहुंचाएगी। साथ ही बस बुक कराने वाले को दो टिकट मुफ्त दिए जाएंगे। यात्रियों को यह सुविधा मुहैया कराने का निर्णय परिवहन निगम ने लिया है।
विज्ञापन


कुंभ शुरू हो चुका है। श्रद्धालु स्नान, दान करने के लिए प्रयागराज की ओर रुख कर रहे हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। शटल बस सेवा शुरू करने के बाद अब मेले तक रिजर्व बस सेवा देने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में सभी एआरएम को निर्देशित किया जा चुका है। इसके मुताबिक, 51 यात्री होने पर बस को रिजर्व किया जा सकता है।

ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि गांव के लोग एक साथ समूह में जाने के लिए वे प्राइवेट बसें रिजर्व करते हैं। अब वे परिवहन निगम की बस भी रिजर्व कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 51 सीटें आरक्षित करानी पड़ेगी। इनमें से दो यात्रियों का किराया नहीं लगेगा। यात्रियों से 95 पैसे प्रति किमी के हिसाब से किराया लिया जाएगा। 
विज्ञापन


वाराणसी डिपो के आरएम केके शर्मा ने कहा कि  नजदीक डिपो न होने पर संबंधित गांवों में भी बस जाएगी, लेकिन इसके लिए 51 यात्री होने अनिवार्य हैं। प्रति यात्री 95 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाएगा। बुकिंग कराने वाले को दो टिकट फ्री दिए जाएंगे। यह व्यवस्था कुंभ मेले तक ही रहेगी। 
विज्ञापन

कुंभ के लिए की गई व्यवस्थाओं के हिसाब से सोमवार मेलार्थियों की भीड़ नहीं दिखी। हालांकि विशेष बसों को फुल होने के बाद ही रवाना किया गया। मकर संक्राति के मद्देनजर 14 और 15 जनवरी को वाराणसी से कुंभ मेला के लिए 45 विशेष बसों को चलाने की तैयारी थी। इन्हें भोर चार बजे से लगा दिया गया, लेकिन भीड़ न होने के कारण अधिकांश बसों को दूसरे रूट पर भेज दिया गया। अन्य बसें अधिकांश सीटों पर यात्रियों के होने पर कुंभ रवाना की गईं। इससे दिन भर में कई बार ऐसी भी स्थिति हुई कि यात्रियों को बस में करीब एक घंटे तक बैठकर इंतजार करना पड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें