फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed shot dead: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट, देर रात तक ऐसा था जिले का माहौल

Sun, 16 Apr 2023 06:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रयागराज में शनिवार की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट के पुलिस के अफसर हरकत में आ गए। वाराणसी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में शनिवार की रात माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी एसीपी, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों को लेकर विशेष चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में निगरानी के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को निर्देश दिया गया है कि माहौल की टोह लेने में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Atiq Ahmed Death: अतीक अहमद और भाई अशरफ बनारस से सालाना कमाते थे करोड़ों, चोरी-छिपे करते थे ये काम

दोनों की हत्या की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट के पुलिस के अफसर हरकत में आ गए। आननफानन सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को क्षेत्र में निकलने का निर्देश दिए गए। देर रात पुलिस ने पैदल गश्त कर अनावश्यक घूम रहे लोगों को घर जाने को कहा।

प्रयागराज में हुए शूटआउट के बाद वाराणसी में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही चाय-पान की दुकानों और होटलों को बंद कराया गया। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की निरंतर निगरानी की जा रही है। यदि कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाए तो उसका तत्काल खंडन कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति हर हाल में बरकरार रखनी है।

 

 
विज्ञापन

अतीक अहमद - फोटो : Social Media
अतीक ने वाराणसी से लड़ा था लोकसभा चुनाव

प्रयागराज में मारे गए अतीक अहमद ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। उसे 833 मत मिले थे। अतीक ने नैनी सेंट्रल जेल में रहते हुए नामांकन पत्र दाखिल कराया था। अतीक को उम्मीद थी कि कोई न कोई प्रमुख राजनीतिक दल उसे समर्थन और सिंबल जरूर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव लड़ने के लिए अदालत से पैरोल भी नहीं मिल सकी। इसके बाद अतीक ने पत्र जारी कर चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की थी। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। अतीक का नामांकन पत्र वापस नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें