फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल भर में ले उड़ा महीने भर की आमदनी

Wed, 04 Feb 2015 01:57 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट-रोहनिया मार्ग पर बौलिया स्थित यूनियन बैंक से मंगलवार को अपराह्न एक उचक्का वृद्ध महिला के पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

 महिला ने जब शोर मचाया तो मदद करने के बजाय बैंककर्मियों ने उसे बाहर कर अंदर से चैनल बंद कर लिया। बाहर महिला को रोते देख रेडक्रास सोसाइटी के एक कार्यकर्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
पुलिस जांच में जुटी है।
फुलवरिया के कुम्हारपुरा निवासी स्वर्गीय रामनाथ की पत्नी जरावती (65) मंगलवार को पेंशन के रुपये निकालने बैंक गई थी। अपराह्न पौने तीन बजे उसने एक युवक से फार्म भरवाकर 75 सौ रुपये निकाले। इसी दौरान एक युवक वृद्धा के पास आया और बड़ी नोट बदलने के नाम पर पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। आरोप है कि महिला के शोर मचाने पर बैंक वालों ने उसे बाहर निकालकर अंदर से चैनल बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त बैंक के गेट पर कोई सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं था। बाहर महिला को रोते देख रेडक्रास सोसाइटी के एक कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मंडुवाडीह थाने के इंस्पेक्टर अजीत कुमार मिश्र ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सेे उचक्के का पता चल गया है। पुलिस शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि उचक्का बैंक के एक कर्मचारी से बात कर रहा था। इसकी भी जांच कराई जाएगी। यदि बैंक कर्मी की भूमिका संदिग्ध मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें