फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल ले जाया गया

Wed, 02 Jul 2025 01:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही इलाके में गोली चलने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने कुरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर को गोली मार दी। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुसुवाही स्थित प्रज्ञा नगर कालोनी में कूरियर कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विकास तिवारी निवासी रोहतास बिहार को अज्ञात युवक ने कहासुनी के दौरान गोली मार दिया।  गोली विकास तिवारी के नाक के पास लगी है । थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


 फिलहाल खतरे से बाहर है। विकास तिवारी ने बताया कि एक युवक शाम को नौकरी के लिए आया था । जिससे विकास ने बताया कि अभी कोई जगह खाली नहीं है। इसके बाद युवक चला गया। रात में फिर युवक वापस पहुंचा जहां कहासुनी के दौरान गोली मार दी ।

सूचना पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और पूछताछ में जुटे हैं । पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। घायल को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 


जहां सिटी स्कैन से गोली की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी । चिकित्सक के अनुसार नाक पर गोली लगते हुए निकल गई होगी। घायल बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें