फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

Sun, 13 Aug 2023 11:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के सुआपुर गांव के मूल निवासी आशीष यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गाजीपुर जिले के कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर वहां के जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आशीष यादव की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर के करंडा ब्लाक प्रमुख की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के करंडा ब्लाक के प्रमुख आशीष यादव की पहड़िया क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी और रमरेपुर स्थित दो करोड़ रुपये की संपत्ति शनिवार को कुर्क की गई। यह कार्रवाई गाजीपुर के जिलाधिकारी के आदेश से वहीं के कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा की गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan date: 30 या 31 अगस्त..कब है रक्षाबंधन, न आएं भ्रम में, जानें शुभ मुहूर्त?

गाजीपुर जिले के सुआपुर गांव के मूल निवासी आशीष यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गाजीपुर जिले के कोतवाली थाने के थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर वहां के जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आशीष यादव की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। गाजीपुर जिले की पुलिस के अनुसार, आशीष यादव ने अपने नाबालिग भाई के नाम पर 19 फरवरी 2009 को पहड़िया क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी और सारनाथ क्षेत्र के रमरेपुर वार्ड में दो मकान खरीदे थे। यह दोनों मकान आशीष यादव ने अपराध से अर्जित संपत्ति से खरीदा था। आशीष यादव के खिलाफ गाजीपुर जिले के अलग-अलग थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि वर्ष 2015 में आशीष यादव के पिता अमरनाथ यादव की पहड़िया क्षेत्र में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें