फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग, अपराधियों की सूची साझा करने पर सहमति; चार राज्यों के अफसरों की बैठक

Thu, 26 Nov 2026 05:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर चार राज्यों के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीमाओं पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने और अपराधियों की सूची आपस में साझा करने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक। - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव-2027 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को अंतरराज्यीय सीमा समन्वय बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और विंध्याचल परिक्षेत्र की डीआईजी पूनम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


बैठक में मिर्जापुर और सोनभद्र के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों के अलावा बिहार के कैमूर और रोहतास, मध्य प्रदेश के सिंगरौली, झारखंड के गढ़वा तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अधिकारी शामिल हुए। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने, अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने पर जोर

निर्णय लिया गया कि निर्वाचन की घोषणा होते ही चिह्नित स्थानों पर दोनों राज्यों की पुलिस एक ही मार्ग पर एक ही समय में पिकेट लगाकर संयुक्त चेकिंग करेगी। गो-तस्करी, मादक पदार्थ, अवैध शराब, हथियार और नकदी के अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वांछित अपराधियों, इनामी बदमाशों, माफिया और लापता हिस्ट्रीशीटरों की सूची भी साझा की जाएगी।

प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी और प्रत्येक थाने में थाना प्रभारी को संपर्क अधिकारी नामित किया जाएगा, ताकि 24 घंटे समन्वय और संपर्क व्यवस्था बनी रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित कॉम्बिंग अभियान चलाने पर भी सहमति बनी। क्षेत्राधिकारी स्तर पर हर 15 दिन, थाना प्रभारी स्तर पर साप्ताहिक और थाना स्तर पर सप्ताह में दो बार निगरानी की जाएगी।

निर्वाचन की घोषणा से पहले चिह्नित वांछित अपराधियों के पतों का सत्यापन कर उनकी गिरफ्तारी में एक-दूसरे का सहयोग करने पर भी सहमति बनी। मंडलायुक्त और डीआईजी ने सभी अधिकारियों को तय बिंदुओं का गंभीरता से अनुपालन करने और चुनाव के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें