फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नाव पर सवारी से बात करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अस्सी घाट पर नाव का संचालन करने वाले भदैनी अस्सी निवासी अजय कुमार साहनी की शिकायत पर गोरखनाथ साहनी उर्फ मुन्ना, शिवनारायण साहनी उर्फ बम बम, नितिन साहनी और करन साहनी के खिलाफ मारपीट समेत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुबह के समय अस्सी घाट पर सवारी से बात कर रहे अजय कुमार साहनी के ड्राइवर को आरोपी गाली देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उनके ड्राइवर और अजय कुमार साहनी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने अजय कुमार साहनी की सोने की सिकड़ी तोड़ दी और पॉकेट में रखे 10 हजार रुपये भी लूट लिए। वहीं, दूसरी घटना शिवाला घाट के पास हुई। शिवाला इंदिरा नगर बस्ती निवासी आर्यन मोदनवाल शनिवार को स्नान के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किनारे पर खड़ी नाव पर अपना कपड़ा रख दिया। इस बात से नाराज नाविकों ने उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें