फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया रूद्राभिषेक, बोले- धन्य हो गया

Fri, 27 Jun 2025 04:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया। कहा कि मार्कंडेय महादेव का विकास पर्यटन और रोजगार के अलावा संस्कार भी दे रहा है। 
विज्ञापन
काशी में शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य शुक्रवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मार्कंडेय महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक कराया। वहां उन्होंने जलाभिषेक, दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर का अवलोकन किया। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि संस्कार व संस्कृति की पहली कड़ी यहीं से मिलती है। यहां आकर मैं धन्य हुआ। 

विज्ञापन


कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों का विकास कर सभी को संस्कारित करने का जो प्रयास किया है वह यहां देखने को मिलता है। देश वासियों के लिए मंगलकामनाएं व असम के लोगों के कल्याण की बाबा मार्कंडेय से मन्नतें भी मांगी। मार्कण्डेय महादेव मंदिर व गंगा संगम घाट का विकास यहां रोजगार व पर्यटन के साथ- साथ लोगों को संस्कारित भी कर रहा। यहां आने से मन बहुत आह्लादित हुआ।

इसे भी पढ़ें; काशी में शिवराज सिंह चौहान: कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, बोले- संविधान को इन दो शब्दों की जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरी, पप्पू गिरी, गौरव गिरी ,श्यामू गिरी, मुन्ना गिरी, आकाश पांडेय ने वैदिक मत्रौंच्चार के साथ रूद्राभिषेक कराया। लक्ष्मण आचार्य ने दिव्य दर्शन पूजन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। गोस्वामी समाज के लोगों ने मार्कंडेय महादेव का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया। उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के सदस्य अजय सिंह मुन्ना रघुवंशी, शशि मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें