फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीईओ से पूछा छात्रों की संख्या, नहीं मिला संतोषजनक जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। ब्लाॅक मुख्यालय पर रविवार को शासन के निर्देश पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के उद्देश्य से विशेष सचिव व लघु उद्योग निगम निदेशक राजकमल यादव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले ब्लाॅक मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों, सीएचसी, पंचायत भवन, पीएम श्रीस्कूल, आंगनबाडी केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं को पारदर्शी तरीके लागू करने पर जोर दिया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम मशीन, लैब, कोल्ड चेन, फार्मेंसी, लेबर रूम, ओपीडी का फीडबैक लेते हुए। एक्स-रे मशीन को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पर विज्ञान लैब, आईसीटीसी लैब, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने ब्लाॅक मुख्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान बीईओ से जूनियर के छात्रों की संख्या पूछने पर संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उन्होंने नाराजगी जताई। स्वयं सहायता समूह डाटा में पूर्ण नहीं मिलने पर फटकार लगाई। टीकाकरण में कमी पाए जाने पर जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ कौस्तुभमणी पाठक, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविरंजन, बीईओ दीनानाथ साहनी, एडीओ कृषि राममिलन गोंड, एडीओ पंचायत प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें