ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे पर जिला जज की अदालत के आदेश के बाद पुलिस व प्रशासन ने अपनी निगरानी और बढ़ा दी है। ज्ञानवापी पर बयानबाजी और टिप्पणी करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। सर्वे से संबंधित सभी बयानों पर पुलिस और प्रशासन की अब पैनी नजर है। सोशल मीडिया की विशेष रूप से निगरानी की जा रही है।
जिस किसी के बयान से भी ऐसा प्रतीत हुआ कि अदालत के आदेश का उल्लंघन हो रहा है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन और कमिश्नरेट के अफसर दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनसे संयम बरतने की लगातार अपील कर रहे हैं। दोनों पक्षों को लगातार समझाया भी जा रहा है कि सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।