महाकुंभ को लेकर वाराणसी में तैयारियां जोरों पर हैं। काशी को सजाया जा रहा है और इस अभियान की कड़ी से जुड़ते हुए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आदिविशेश्वर वार्ड में सड़क से लेकर गलियों में सफाई कर आने वाले धार्मिक पर्यटकों के स्वागत की तैयारी है।
आदिविशेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत तीसरे दिन गाँधी कटरा राजादरवाजा से गोविंदपुरा मुहल्ले में सफाई की गई। स्थानीय नागरिकों के साथ नगर निगम की टीम ने सड़क से लेकर गलियों में सफाई कर स्वच्छता संदेश दिया गया इसके साथ ही ये संकल्प भी दिलाया गया कि हर स्तर पर गलियों में गंदगी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
बताते चलें कि पूरी काशी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में महाकुंभ को लेकर तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि जब स्नान करने वाले प्रयाग आएंगे तो उस दौरान काशी में भी भक्तों का जमावड़ा होगा। ऐसे में तैयारियां जोरों पर हैं हर ओर साज सज्जा और स्वच्छता दिखने वाली है। पूरे वार्ड में ये नारा गूंजता रहा हम सब ने यह ठाना है काशी को स्वक्ष बनाना है।