फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पिस्टल में गोली नहीं भर सकीं आशापुर चौकी इंचार्ज, डीसीपी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा ने सारनाथ थाने का किया निरीक्षण, हिस्ट्रीशीटरों के नाम सूची में न होने पर फटकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सारनाथ। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने शुक्रवार शाम सारनाथ थाने का निरीक्षण किया। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों के नाम सूची में नहीं होने पर नाराजगी जताई। महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से संबंधित रजिस्टर में मुकदमे के निस्तारण का रिकॉर्ड नहीं होने पर नाराजगी दिखाई। वादी का मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान आशापुर चौकी इंचार्ज मीनू सिंह पिस्टल में गोली नहीं भर सकीं। इस पर भी नाराज दिखे।
विज्ञापन

थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष, बीट सूचना रजिस्टर सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की जांच की। परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन में कार्य करने और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने, अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता रखने पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर नीतू कात्यान, सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना, थाना प्रभारी शिवानंद सिसोदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें