खजुरी जनसभा को संबोधित करने पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
यहां हजारों करोड़ों की कई सारी परियोजनाओं पर काम हो रहा है जिसका लाभ वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल लोगों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम योगी ने आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए तेज काम किया है। इसी वजह से आज यूपी की पहचान एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में पूरे देश में है। एयर कनेक्टिविटी में भी यूपी में बेहद सुधार हुआ है। आज एक दर्जन एयरपोर्ट यूपी में तैयार हैं।
किसानों आंदोलनों के लिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि किसानों को आधुनिक सुविधा देना उनकी आय बढ़ाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। चंदौली का काला चावल किसानों की सशक्कता की मिसाल है। आज इस चावल का स्वाद आस्ट्रेलिया के लोगों के जुबान पर है।
परियोजना का प्रतिरूप देखते पीएम
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को उनके उत्पाद को बेचने की आजादी मिलनी चाहिए। देश के खेती के उपज की प्रसिद्धि पूरे विश्व में है। नए खेती के सुधारों से किसानों को नए विकल्प दिए गए हैं। पहले तो छोटे किसानों के साथ अक्सर धोखा होता था। अब छोटे से छोटे किसान को भी नए विकल्प मिले हैं और छल से बचाने के लिए कानूनी संरक्षण मिला है। किसानों को नए विकल्प और सरकार की ओर से प्रकल्प मिलेगा तभी देश का कायाकल्प हो सकता है।
पिछले कुछ समय से देश में अलग ट्रेंड चल रहा है। बीते कुछ समय से हम देख रहे हैं कि विरोध का आधार भ्रम फैलाकर किसानों और आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। जो अभी हुआ ही नहीं, जो कभी होगा ही नहीं उसे लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने किसानों के साथ लगातार दशकों तक छल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
कहा कि पहले यूरिया के नाम पर छल, वोट के लिए वादा फिर छल लंबे समय तक हुआ। जब इतिहास छल का रहा हो, तो उसके पीछे दशकों का लंबा छल का इतिहास है। भ्रम फैलाना किसानों के अहित करने वालों की आदत है।
कहा कि किसानों के साथ वादा हमने कागज पर ही नहीं किसानों के बैंक खातों तक पहुंचाया है। हम किसानों का कितना हित सोचते हैं हमारा ट्रैक रिकार्ड देखिए, फिर हकीकत सामने आ जाएगी। हमने देश के किसानों से दाल की खरीद में 75 प्रतिशत वृद्धि की है। काशी का रूप और स्वरूप निरंतर चलता रहे इसके लिए हम लगातार काम करते रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खजुरी में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित।
- फोटो : अमर उजाला