फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली का बड़ा हमला, कहा- आकार और सोच में राष्ट्रीय नहीं रह गई कांग्रेस

Wed, 01 Mar 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने व्यापारी सम्मेलन में कहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस आकार और सोच दोनों में राष्ट्रीय नहीं रह गई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा और बसपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार एक एक्सप्रेस वे के सहारे सरकार बनाने चले हैं जबकि हमारे सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अकेले देश में 255 हाइवे का निर्माण करा रहे हैं।

मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में बुधवार की शाम आयोजित व्यापारी सम्मेलन में वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में लालू यादव ने दो जातियों को मिलाकर वोट बैंक बनाया और उनके सहारे सरकार बनाई जिन्हें यूपी में 2007 और 2012 के चुनाव में इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


जेटली ने कहा कि कांग्रेस अलगाववाद और माओवाद के हक में रैलियां करती है। भाजपा की ताकत हजम नहीं हुई तो गठबंधन कर लिया, ‘विनिंग कांबिनेशन’ बनाया गया लेकिन जनता लोकसभा चुनाव का इतिहास दोहराने वाली है।

सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की शिकायत और सुझाव के लिए एक पेटिका रखी गई थी जिसमें कई संगठनों ने अपने पत्र डाले।
कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बागपत सांसद सतपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

यूपी में बनेंगे छह-सात एयरपोर्ट

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यूपी में मात्र दो कॉमर्शियल एयरपोर्ट हैं। अभी 35 और एयरपोर्ट बनेंगे। यूपी में छह से सात और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।

देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पुराने नोटों को बदलने का फैसला लिया गया। कहा कि व्यक्ति बेईमान हो सकता है लेकिन तकनीक बेईमान नहीं होती है। व्यापारियों को ई-मेल से टैक्स की जानकारी भेजी जा रही है।

सभी लोग टैक्स देने लगेंगे तो आने वाले दिनों में टैक्स भी कम होगा। जीएसटी जल्द ही संसद से पारित कराया जाएगा। इसमें दो करोड़ तक का कारोबार करने वालों को बही-खाता रखने की जरूरत नहीं होगी। व्यापारी जो कहेगा, वही सही माना जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें