फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असरः निलंबित एआरटीओ आरएस यादव का बनारस से मिर्जापुर जेल ट्रांसफर

Sun, 13 Aug 2017 10:02 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
निलंबित और गिरफ्तार चंदौली एआरटीओ आरएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जेल में सुुख सुविधाएं मुहैया कराने की शिकायत पर निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को मिर्जापुर जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस रविवार सुबह करीब छह बजे आरएस को वाराणसी से लेकर चली।
विज्ञापन


आठ बजे उसे मिर्जापुर जिला जेल में दाखिल करा दिया गया। उसे आम बंदी की तरह बैरक नंबर 11 में रखा गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक जिस बैरक में आरएस को रखा गया है, उसे तन्हाई में रखा गया है। 

चंदौली जनपद में तैनात रहे एआरटीओ आरएस यादव को वाराणसी जिला जेल में काफी सहूलियतें दी जा रही थीं। उसे जेल के अस्पताल में रखा गया था। उसे बेड और टीवी की व्यवस्था कराई गई थी। मिनरल वाटर समेत अन्य सुविधाएं भी दी जा रही थीं।
विज्ञापन


जेल में ही बेटी के जन्मदिन मनाने की शिकायत भी डीएम से की गई थी। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। इसके बाद डीएम ने एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह को जांच सौंपी थी।  शासन तक भी इस मामले की जानकारी पहुंची थी।

डीएम योगेश्वर राम मिश्रा के निर्देश पर रविवार की सुबह आरएस यादव को मिर्जापुर जेल भेज दिया गया। आरएस यादव को लेकर वाराणसी के एक दरोगा समेत चार सदस्यीय पुलिस टीम रविवार की सुबह करीब आठ बजे मिर्जापुर जेल पहुंची।

जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय ने एआरटीओ को बैरक नंबर 11 में रखने का निर्देश दिया। इसे तनहाई बैरक भी कहा जाता है। इसमें खासकर प्रशासनिक कारणों से गिरफ्तार बंदियों को रखा जाता है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें