फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 11वें स्थापना दिवस पर पांच देशों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-ए-बनारस के 11वें स्थापना दिवस का आयोजन रविवार को अस्सी घाट पर होगा। गोधूलि बेला से ब्रह्म बेला तक अनवरत सांस्कृतिक अनुष्ठान अपने आप में अनूठा होगा। जीआई टैग के उत्तरदायित्व निर्वहन के क्रम में शहनाई और तबला से जुड़े कलाकारों और शिल्पकारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के प्रमुख आकर्षण में सात शास्त्रीय शैली के नृत्य, प्रहर पर आधारित शास्त्रीय संगीत, वाद्य वृंद, ध्रुपद, भजन की विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। इसमें अन्य पांच देशों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। स्थापना दिवस पर प्रभाती सत्र में तबले पर रिंपा शिवा और शहनाई जवाहर लाल का विशेष कार्यक्रम होगा। सुबह-ए-बनारस की शुरुआत 24 नवंबर 2014 को किया गया था। मुख्य कार्यक्रमों में सुबह-ए-बनारस 3443 प्रमुख कलाकार, घाट संध्या में शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत, कलानिधि, शास्त्रार्थ, प्रशिक्षण शिविर और काव्यर्चन में 5000 से ज्यादा कला साधक जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें