तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में अधिवक्ताओं ने लोक बंधु राज नारायण सिंह की 108वी जयंती पर दीप ज
- फोटो : अमर उजाला
समाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनारायण की 108वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बेनियाबाग राजनारायण पार्क में राजनारायण विचार मंच एवं प्रबोधिनी फाउंडेशन की ओर से दीपोत्सव और संकल्प सभा हुई। लोगों ने 1008 दीप प्रज्ज्वलित कर राजनारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने राजनारायण के क्रांतिकारी विचारों को समाज में जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अध्यक्षता करते हुए फाउंडेशन के महासचिव विनय शंकर राय मुन्ना ने कहा कि गरीबों को मीले रोटी तो मेरी जान सस्ती है... का नारा देकर राजनारायण आजीवन सड़क से सांसद तक समाज के अंतिम व्यक्ति के हक के लिए संघर्ष करते रहे। समाजवाद की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए राजनारायण के विचारों को आत्मसात कर उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी ने लोकबंधु राजनरायण को भारत रत्न देने की मांग की। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, अरविंद राय, दिलीप मिश्रा, प्रदीप सिंह, रवि राय, सुभम सिंह, प्रवीन उपाध्याय आदि ने विचार रखे। संचालन लोहिया महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह तोयज ने किया।