फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड और विंध्याचल क्षेत्र में कृत्रिम वर्षा कराएगी योगी सरकारः सिंचाई मत्री

Thu, 12 Jul 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सिंचाई व सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि बुंदेलखंड और विंध्याचल क्षेत्र में कृत्रिम वर्षा का प्लान तैयार किया गया है। सूखा क्षेत्र होने के कारण इसमें 5.50 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन


कृत्रिम वर्षा से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या न पैदा हो, इसके लिए कानपुर आईआईटी, यांत्रिक विभाग और वैज्ञानिकों के बनाई नई तकनीक से कृत्रिम वर्षा कराकर खेतों की सिंचाई कराई जाएगी। सिंचाई के लिए मिर्जापुर जिले में बाणसागर परियोजना तैयार हो चुकी है।

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत के बाद पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। हलिया ब्लॉक के अदवा बैराज का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुंदेलखंड और विंध्याचल क्षेत्र में 5.50 करोड़ की लागत से कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। विंध्याचल और बुंदेलखंड क्षेत्र सूखा क्षेत्र होने के कारण सरकार की प्राथमिकता में हैं। 

बाणसागर परियोजना बुझाएगी प्यास

सिंचाई व सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह
मिर्जापुर जिले को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाणसागर परियोजना से मिर्जापुर और इलाहाबाद के किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी के महोबा जिले में पानी की बहुत बड़ी समस्या थी। वहां लोगों को टैंकरों से पानी मुहैया कराया जाता था। सरकार ने महोबा की पानी की समस्या को समाप्त कर दिया है। बताया कि पर ड्रॉप मोर ग्राफ पद्धति थोड़ी महंगी है।

इसे सामान्य किसान प्रयोग नहीं कर सकते लेकिन यह पद्धति किसानों के लिए काफी लाभदायक है। सीमांत एवं लघु सीमांत योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी बड़े किसानों को 80 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 35 हजार राजकीय नलकूप हैं और सरकार की तरफ से मंडल में एक नलकूप मॉडल के रूप में फ्री में दिया जाएगा। ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में अत्यंत लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। 
विज्ञापन

किसानों के लिए योगी सरकार कर रही कुछ नया  

धर्मपाल सिंह
सिंचाई यांत्रिक मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई समितियां बनाने की तैयारी की है जिसका चुनाव दिसंबर 2018 तक करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसमें जल प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसके तहत तीन समितियां बनाई जाएंगी। पहला रजवा समिति दूसरा कुलाबा समिति और तीसरा अल्पिका समिति का चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार कर लिया गया है। इसमें वही मतदाता शामिल किए जाएंगे जो नहरों से सिंचाई कार्य करते हैं। चुनाव जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की देखरेख में सिंचाई विभाग की ओर से कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें