फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला-संगीत से सार्क देशों के रिश्ते सुधारने की पहल

Mon, 19 Sep 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
artist
विज्ञापन
सार्क देशों के बीच कला-संगीत से बेहतर माहौल बनाने की पहल रविवार को काशी से शुरू हो गई। दरभंगा घाट स्थित बृजरमा पैलेस में सात दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का जोरदार आगाज हुआ। इसमें भारत के अलावा पड़ोसी देश नेपाल और बांग्लादेश के कुल 17 चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन गंगा की तटीय संस्कृति पर आधारित कार्यशाला में घाट, मंदिर, सीढ़ियां, साधु, गंगा स्नान जैसे अहम विषयों पर पेंटिंग बनाने का काम शुरू हुआ। सोमवार की शाम बांग्लादेश की प्रसिद्ध गायिका डॉ. नासिद कमाल का उप शास्त्रीय गायन होगा।
विज्ञापन



जाने माने चित्रकार जितिन दास की अगुवाई में रविवार को दरभंगा घाट पर चित्रकला कार्यशाला शुरू हुई। इस कार्यशाला के जरिए सार्क देशों के बीच राजनीतिक दांव-पेच में खड़ी हो रही दीवारों को कला-संगीत से तोड़ने का संदेश दिया जाएगा। संगीत -कला से लोगों को जोड़ने की पहल की जाएगी। इश कार्यशाला में 17 कलाकार बनारस के घाट, गंगा और तटीय संस्कृति को उकेर रहे हैं। चित्रों के माध्यम से वह संदेश देंगे कि किस तरह से घाटों के सौंदर्य को बरकरार रखा जाए।


गंगा निर्मलीकरण के भी भाव पेंटिंग में नजर आएंगे। इस कार्यशाला में नेपाल की चित्रकार रागिनी उपाध्याय, गुरुंग औडियाल, नरेंद्र प्रसाद, अनीता के अलावा बांग्लादेश के चित्रकार फरीदा जमान, जमाल अहमद, विनीता करीम, सुल्तान इस्तियाक, रंजीत दास, मुनीर जमान्र औ भारतीय चित्रकारों में जितिन दास, सुजीत राय, भारती प्रजापति, विनोद शर्मा, राधिका सुराना शामिल हैं।  आर्ट बियांड बार्डर की ओर से आयोजित ‘आर्टिस्ट इन रेजिडेंसी’ कार्यशाला सात दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें