फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडी में लंगड़ा, दशहरी व चौसा आम की आवक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहड़िया मंडी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लंगड़ा, दशहरी व चौसा आम आने लगा है। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार व झारखंड के व्यापारी भी खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। इसके चलते आम के भाव में तेजी आई है। मंडी में अभी तक आंध्रप्रदेश, पंश्चिम बंगाल, उडीसा, बिहार के अलावा पूर्वांचल से आम आ रहा था। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी आम आ रहा है। कारोबारी नारायण सोनकर व पंकज सिंह ने बताया कि अब सिर्फ पश्चिमी यूपी में ही आम बचा है। यहां से आम बाहर भी जाने लगा है। मंडी में सौ से ज्यादा वाहन आम प्रतिदिन आ रहा है। पश्चिम बंगाल, उडीसा, बिहार, झारखंड के कारोबारी यहां से आम की खरीदारी कर रहे हैं। आम में पहले से प्रति किलो में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है। इस समय थोक में 25 से 45 रुपये किलो है।
विज्ञापन


यहां से आ रहा आम
मुरादाबाद, बिजनौर, बदायु, रामपुर, मेरठ, बरेली आदि शहरों से आम आ रहा है। यहां से इस माह के अंत तक आम आएगा। हालांकि जूस बनाने के लिए कर्नाटक के तोतापरी आम मार्च से ही मंडी में आ रहा है।

अमृतसर से आने लगा नासपाती

मंडी में अमृतसर व लुधियाना से नासपाती आने लगी है। करीब सप्ताहभर से इक्का-दुक्का गाड़ी वहां से आ रही है। नारायण सोनकर ने बताया कि अगले सप्ताह से नैनीताल व शिमला से सेब की नई फसल आने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें