फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आरोपियों को सिमकार्ड उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या मामले में सिमकार्ड मालिक राहुल अग्रहरि को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने परेठ कोठी निवासी आरोपी राहुल अग्रहरि को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार साड़ी कारोबारी हत्याकांड में जिस मोबाइल सिम का प्रयोग हुआ था, वह राहुल अग्रहरि के नाम पर ही था। विवेचना में यह तथ्य सामने आने के बाद भेलूपुर पुलिस ने राहुल अग्रहरि के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। चेतगंज थाना अंतर्गत बड़ी पियरी बाग बरियार सिंह मोहल्ले की रहने वाली बैंक की बीमा एजेंट दिव्या सिंह उर्फ अंजली ने अपने पति अनिरुद्ध और मऊ कोपागंज निवासी प्रेम कुमार के साथ मिलकर भेलूपुर निवासी महमूद आलम (50) की शनिवार की रात हत्या कर शव को मिर्जापुर के चुनार पुल से गंगा में फेंक दिया था।
छह दिन बाद भी नहीं मिला शव
गौरीगंज निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम का शव छठवें दिन भी नहीं मिला। मिर्जापुर की चुनार पुलिस और भेलूपुर पुलिस खोजबीन करा रही है। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस ने आसपास के जिले के पुलिस अधीक्षकों से भी संपर्क साधा है। गंगा किनारे के थानों पर भी पुलिस ने सूचना भेजवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें