फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कहीं खड़ंजा तो कहीं राशन न मिलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शुक्रवार को आठों ब्लॉकों के 16 गांवों में जनता चौपाल का आयोजन किया गया। हर ब्लॉक के दो-दो गांव में पहुंचे अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और इनका निबटारा किया। आठों ब्लॉक से कुल 216 शिकायतें आईं। इनका समाधान किया गया। इनमें कहीं खड़ंजा न बिछाने तो कहीं राशन नहीं मिलने से जुड़ी शिकायतें की गईं।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर विभागों के कर्मचारी नदारद रहे। जिनकी शिकायत विकास भवन के अधिकारियों से की गई है। परियोजना निदेशक विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें सड़क, खड़ंजा, कब्जा, पेंशन, राशन आदि से जुड़ी रहीं। इनका समाधान मौके पर कराया गया। आराजीलाइन ब्लॉक के बसंतपुर में 13 और चौखंडी में 19 आवेदन आए। बड़ागांव के निंदनपुर में पांच और घमहापुर में पांच आवेदन आए। हरहुआ के दसनीपुर में तीन, रैसीपटटी में दो शिकायतें आईं। काशी विद्यापीठ के केराकतपुर में 15 और भट्टी में 15 आवेदन आए।
पिंडरा के सिंधोरा में 40 और बसंतपुर में 37 आवेदन आए। सेवापुरी के सकलपुर में 25 और कपसेठी में 10 शिकायतें आई। चिरईगांव के पतेरवा में 10 और पियरी में 17 आवेदन आए। जनता चौपाल में नाली, खड़ंजा, जल, पेंशन, आवास जैसी कई योजनाओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। यहां बाल विकास, लघु सिंचाई, विकास खंड के अधिकारी शामिल रहे। उगापुर, चुकहां और गौरडीह में भी समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें