फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से सेना भर्ती शुरू, पहले दिन मऊ के युवा दिखाएंगे दम, जानिए अन्य जिलों की कब होगी भर्ती

Sat, 09 Dec 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सेना भर्ती - फोटो : file photo
विज्ञापन
वाराणसी में छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में रविवार से पूर्वांचल के छह जिलों की भर्ती शुरू होगी। भर्ती के पहले दिन मऊ जिले के युवक दम दिखांएगे। शनिवार की देर शाम से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन


सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को रणबांकुरे स्टेडियम पहुंच भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया। पहले दिन की भर्ती में शामिल होने के लिए 7696 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन और सीओ कैंट राकेश नायक समेत अधिकारियों ने शनिवार को भर्ती स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

भर्ती स्थल के पास ही पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। रेलवे स्टेशन से लेकर छावनी तक फोर्स लगाई गई है। कर्नल मनीष धवन ने बताया कि सुबह उजाला होने पर करीब छह बजे से दौड़ शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

800 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

सेना भर्ती - फोटो : File Photo
सेना भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों के हंगामे या किसी अन्य प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच डिप्टी एसपी सहित आठ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच डिप्टी एसपी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे। गैर जनपद के 10 और जिले के आठ थानाध्यक्ष, 550 कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान कैंटोनमेंट से लेकर कैंट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बीच तैनात रहेंगे।

मऊ की भर्ती 10 दिसंबर, बलिया की 11 और 12 दिसंबर, आजमगढ़, देवरिया की 14 को, देवरिया और गोरखपुर की 15 को, गोरखपुर की 16 को और गाजीपुर के युवाओं की भर्ती 17 और 18 दिसंबर को होगी। 19 दिसंबर को धर्मगुरु पद के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें