दोपहर लगभग 1.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी छत से गिर गई है। घर लौटने पर पता चला कि शनिवार दोपहर एक बजे ज्योति छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। आरोप है कि समशुल भी वहां पहुंच गई और दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर समशुल ने ज्योति को धक्का दे दिया।
गिरते वक्त ज्योति ने समशुल को पकड़ लिया, जिससे दोनों नीचे आ गिरीं। हादसे में ज्योति के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समशुल गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मासूम बच्ची को काैन संभालेगा
पत्नी की लाश देखकर पति तेज बहादुर के आंसू नहीं रूक रहे थे। वह अपनी बेटी को गोद में लेकर उसे संभाल रहे थे। आसपास के लोगों में चर्चाएं थीं कि ज्योति बहुत ही मिलनसार थी। समशुल अक्सर उस पर बोली कसती थी। छत पर भी ऐसा ही कुछ हुआ होगा और मामला मारपीट तक चला गया।