फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश के बाद भी निजी अस्पतालों की मनमानी, कोविड मरीजों के इलाज की नहीं दी जा रही जानकारी

Mon, 10 May 2021 12:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी में कोविड हॉस्पिटलों में इलाज, जांच को लेकर के अभी भी निजी अस्पतालों की मनमानी  जारी है। अधिकांश अस्पतालों की ओर से मरीजों के परिजनों को सेहत का फीडबैक नियमित नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की स्थिति तब है, जब खुद मुख्यमंत्री ने सुबह-शाम मरीजों के इलाज की जानकारी परिजनों को देने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की पहल पर भले ही बेड भरे होने और खाली होने की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जा रही हो, लेकिन अब भी ऑफलाइन इसकी सूचना देने से निजी अस्पताल कतरा रहे हैं। सही जानकारी न मिलने से मरीज के परिजनों की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी से ही बढ़ रही मनमानी
कागजों में भले ही जिला प्रशासन की ओर से अस्पतालों में भरे और खाली बेड की सूचना, मरीजों के सेहत का रोजाना फीडबैक दिए जाने का निर्देश दिए दिए जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें